फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बनबसा बैराज चार पहिया वाहनों का संचालन ठप

Sun, 06 Sep 2026 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण बनबसा में शारदा नदी का जलस्तर पिछले छह दिनों से एक लाख क्यूसेक से अधिक बना हुआ है। रविवार दोपहर 12 बजे नदी का जलस्तर बढ़कर 13,6,864 क्यूसेक पहुंच गया जिससे बैराज पर चार पहिया वाहनों का संचालन पूरी तरह ठप हो गया है। यातायात बंद होने से भारत और नेपाल के बीच आवागमन करने वाले यात्रियों के साथ ही दोनों देशों का वैधानिक व्यापार भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कस्टम, इमिग्रेशन चेकपोस्ट और एसएसबी कर्मियों को भी आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग जलस्तर कम होने का इंतजार कर रहे हैं। रविवार को बनबसा क्षेत्र में 30 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई है। पहली जून से क्षेत्र में अबतक 1219 एमएम वर्षा हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें