गणाई गंगोली (पिथौरागढ)। राजकीय महाविद्यालय गणाईगंगोली में बीए चतुर्थ और षष्ठम सेमेस्टर के समाजशास्त्र के छात्रों के लिए ऑनलाइन पढ़ाई शुरू हो गई है। डा.आशीष अंशु ने बताया कि लॉकडाउन के कारण महाविद्यालय में पढ़ाई नहीं हो सकती है। इसको देखते हुए छात्रों की ऑनलाइन पढ़ाई की जा रही है। उन्होंने छात्रों से ऑनलाइन पढ़ाई का लाभ उठाने को कहा है।