फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: 17 सितंबर को होगा ऑनलाइन अंतरिक्ष क्रांति उत्सव

Sun, 30 Aug 2026 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। इंडिया स्पेस वीक नई दिल्ली की ओर से जिले में ऑनलाइन अंतरिक्ष क्रांति उत्सव का आयोजन 17 सितंबर को किया जाएगा। कुमाऊं नोडल सेंटर के समन्वयक नवल चंद्र जोशी ने बताया कि क्रार्यकम में अंतरिक्ष नवाचार, सैटेलाइट, रॉकेट एडवांस्ड ड्रोन टेक्नोलॉजी, रोबोटिक, खगोल विज्ञान संबंधित नवाचार प्रदर्शनी, निबंध लेखन, चित्रकला और कलरिंग आदि प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसकी थीम अंतरिक्ष विकास भारत के भविष्य को अधिक उज्जवल एवं आत्मनिर्भर बनाएगा विकसित भारत 2047 है। उन्होंने कहा कि इससे बच्चों में नवाचार, वैज्ञानिक शिक्षा सोच विकसित होगा।स्कूल, कॉलजों के विद्यार्थी www.spacerevolutionday.org के माध्यम से उत्सव में ऑनलाइल प्रतिभाग कर सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए 7579 448 395 पर संपर्क किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें