अमर उजाला ब्यूरो
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के पुलिस लाइन स्थित न्यू बियर शिवा सीनियर सेकेंड्री स्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। प्रबंधक एड.भुवन भाकुनी के निर्देश पर प्रधानाचार्य ममता मेहता ने एसएमएस के माध्यम से परीक्षा परिणाम बच्चों के अभिभावकों को भेजे। लॉकडाउन के कारण आज से ऑनलाइन पढ़ाई होगी। बच्चे एप के माध्यम से घर बैठे सभी विषयों की पढ़ाई करेंगे। प्रबंधक भुवन भाकुनी ने बताया कि कोरोना संकट के कारण इस साल शैक्षणिक सत्र देरी से शुरू होगा। इस स्थिति में बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो इसके लिए केजी से लेकर 12वीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन शिक्षा देने की व्यवस्था कर दी है। स्कूल संचालन तक सभी बच्चों को पाठ्यक्रम के अनुसार घर बैठे ऑनलाइन शिक्षा प्रदान की जाएगी। नए शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ से ही स्मार्ट क्लासेज संचालित कर दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि न्यू बियर शिवा की जीआईसी शाखा का रिजल्ट भी प्रधानाचार्य मीनाक्षी बिष्ट ने घोषित कर दिया है। बच्चों की पढ़ाई के लिए नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के ह्वट्सएप ग्रुप बना दिए हैं। हर बच्चे को अभिभावकों के फोन नंबर के माध्यम से ग्रुप में जोड़ा गया है। बच्चों को घर में ही इसके माध्यम से नए पाठ्यक्रम से अवगत कराया जाएगा। ...........