पिथौरागढ़। किशोरियों और महिलाओं के लिए राज्य स्तरीय तीलू रौतेली पुरस्कार 2025-26 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पांच जून से शुरू हो गई है। यह पुरस्कार उत्तराखंड की वीरांगना तीलू रौतेली के नाम पर दिया जाता है। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. निर्मल सिंह बसेड़ा ने बताया कि पुरस्कार के लिए आवेदन पत्र और शर्तें विभागीय वेबसाइट www.wecd.uk.gov.in पर उपलब्ध हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से विभागीय पोर्टल htpp://wecduk.in पर 30 जून की शाम पांच बजे तक किए जा सकते हैं।