फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: वाइब्रेंट विलेज मडूआ में काश्तकारों को वितरित किए प्याज के बीज

Tue, 22 Sep 2026 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को वाइब्रेंट विलेज मडूआ में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को कृषि एवं उद्यान क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने और आजीविका को मजबूत करने के उद्देश्य से उन्हें प्याज के उन्नत बीज वितरित किए गए। जिला उद्यान अधिकारी योगेश भट्ट ने बताया कि कार्यक्रम में 90 से अधिक लाभार्थियों को सब्जी के बीज वितरित किए गए। इस दौरान ग्रामीणों को शासन की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, पॉलीहाउस निर्माण और कीवी मिशन योजना की जानकारी दी गई। उन्हें योजनाओं को अपनाकर आय बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य पुष्कर राम, ग्राम प्रधान पूजा देवी समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें