बैतड़ी (नेपाल)। लाॅकडाउन के बाद पिथौरागढ़ के राहत शिविर से नेपाल लौटने के बाद एक व्यक्ति की बैतड़ी क्वारंटीन सेंटर ले जाते समय मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना जांच के लिए शव को धनगड़ी भेज दिया है। पिथौरागढ़ के राहत शिविरों में दो हजार से अधिक नेपाली नागरिकों को रखा गया था। 30 अप्रैल को सभी लोगों को झूलाघाट और दार्चुला से पुल खोलकर नेपाल भेजा था। इन्ही शिविरों से बैतड़ी के पुरचूड़ी छह मनकानी के जुने लुहार (67) भी बैतड़ी पहुंचे। जुले एक माह पहले इलाज के लिए बेटी और दामाद के साथ पिथौरागढ़ आए थे। शनिवार को क्वारंटीन सेंटर ले जाते समय जुने की गश खाकर गिरने से मौत हो गई। पुरचूड़ी नगरपालिका स्वास्थ्य प्रमुख विनोद कुमार कुंवर ने बताया शव को प्लास्टिक में पैक कर अंतिम संस्कार किया जाएगा। पुरचूड़ी के 848 लोगों को यहां क्वारंटीन किया गया है। संवाद