फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से एक की मौत

विज्ञापन
दीवान सिंह(फाइल) - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से जुम्मा गांव के जामुनी तोक निवासी दीवान सिंह (35) पुत्र कल्याण सिंह की मौत हो गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

दीवान सिंह रविवार शाम चचेरे भाई की शादी के दुनगोना समारोह में शामिल होने के लिए जदघर की ओर जा रहा था। इस दौरान वह पलेटा नामक स्थान पर पहाड़ी से अचानक आए पत्थर की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धारचूला पहुंचाया। वहीं मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। दीवान सिंह के पत्नी और नाबालिग दो पुत्र एवं एक पुत्री है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें