फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: मुनस्यारी-मदकोट मोटरमार्ग के कैथी बैंड के पास कैंटर खाई में गिरा, मजदूर की मौत; चालक घायल

Mon, 13 Jan 2025 12:59 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

मुनस्यारी-मदकोट मोटरमार्ग में कैथी बैंड के पास एक कैंटर खाई में गिर गया। हादसे में एक नेपाली मजदूर की मौत हो गई, जबकि चालक घायल है।
 
विज्ञापन
पिथौरागढ़ सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी-मदकोट मोटरमार्ग में कैथी बैंड के पास एक कैंटर खाई में गिर गया। हादसे में एक नेपाली मजदूर की मौत हो गई, जबकि चालक घायल है।

विज्ञापन


मुनस्यारी-मदकोट मोटरमार्ग में कैथी बैंड के पास वाहन संख्या UK 04CB 8994 अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। वाहन चालक कैलाश चंद्र जोशी (52) मूल निवासी बाराकोट चंपावत हाल निवासी मडेली खटीमा घायल हो गया। स्पाइन में गंभीर चोट होने के चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुनस्यारी की चिकित्सक डॉ निधि ने उन्हें हायर सेंटर रेफर किया। घायल को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भेजा गया है। एक नेपाली मजदूर सुरेश (33) की मौके पर ही मौत हो गई।

चालक ने बताया कि वाहन में कुल चार लोग सवार थे जिनमें से दो पहले ही उतर गए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें