पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी-मदकोट मोटरमार्ग में कैथी बैंड के पास एक कैंटर खाई में गिर गया। हादसे में एक नेपाली मजदूर की मौत हो गई, जबकि चालक घायल है।
मुनस्यारी-मदकोट मोटरमार्ग में कैथी बैंड के पास वाहन संख्या UK 04CB 8994 अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। वाहन चालक कैलाश चंद्र जोशी (52) मूल निवासी बाराकोट चंपावत हाल निवासी मडेली खटीमा घायल हो गया। स्पाइन में गंभीर चोट होने के चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुनस्यारी की चिकित्सक डॉ निधि ने उन्हें हायर सेंटर रेफर किया। घायल को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भेजा गया है। एक नेपाली मजदूर सुरेश (33) की मौके पर ही मौत हो गई।
चालक ने बताया कि वाहन में कुल चार लोग सवार थे जिनमें से दो पहले ही उतर गए थे।