फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: काली नदी में डूबने से एक बच्चे की मौत, एक बहा

Tue, 17 Mar 2026 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट(पिथौरागढ़)। भारतीय सीमा से लगे नेपाल के डडेलधुरा स्थित परशुराम नगरपालिका-6, गोलकुंडा में काली नदी में डूबने से योगेश धामी (12) की मौत हो गई। दूसरी घटना में एक बालक नदी के तेज बहाव में बह गया। जिला प्रहरी कार्यालय दार्चुला के प्रहरी प्रवक्ता देवेंद्र बुढाथोकी ने बताया कि योगेश अपने साथियों के साथ महाकाली नदी में तैर रहा था। इसी दौरान वह नदी में डूब गया। वहीं दार्चुला के व्यास गांव पालिका-6 निवासी 15 वर्षीय धीरज सिंह धामी महाकाली नदी में तैरते समय बह गया। वह खलंगा में कमरा लेकर पढ़ाई कर रहा था। उसकी खोजबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें