डूबने से मौत (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : freepik.com
पिथौरागढ़ जिले के झूलाघाट में भारतीय सीमा से लगे नेपाल के डडेलधुरा स्थित परशुराम नगरपालिका-6, गोलकुंडा में काली नदी में डूबने से योगेश धामी (12) की मौत हो गई। दूसरी घटना में एक बालक नदी के तेज बहाव में बह गया। जिला प्रहरी कार्यालय दार्चुला के प्रहरी प्रवक्ता देवेंद्र बुढाथोकी ने बताया कि योगेश अपने साथियों के साथ महाकाली नदी में तैर रहा था। इसी दौरान वह नदी में डूब गया। वहीं दार्चुला के व्यास गांव पालिका-6 निवासी 15 वर्षीय धीरज सिंह धामी महाकाली नदी में तैरते समय बह गया। वह खलंगा में कमरा लेकर पढ़ाई कर रहा था। उसकी खोजबीन की जा रही है।