फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

76 पेटी अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
पिथौरागढ़ में शराब के साथ गिरफ्तार। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो पिथौरागढ़। लॉकडाउन में भी चोरी छिपे शराब की तस्करी जोरों पर है। पुलिस ने छापा मारकर सब्जी के गोदाम से 76 पेटी शराब बरामद की। मंगलवार को कोतवाली पुलिस को मुखबिर ने केमू स्टेशन में अवैध रूप से शराब बेचे जाने की सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाल ओपी शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान सब्जी के एक गोदाम से अवैध रूप से रखी गई 76 पेटी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब कब्जे में लेकर गोदाम सीज कर दिया। पुलिस ने प्रेम प्रकाश को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कोतवाली में 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शनी ने अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें