टनकपुर (चंपावत)। पिटकुल की ओर से खटीमा-पीलीभीत डबल लाइन के बीच निर्माण कार्य के चलते दूसरे दिन भी दिन भर बिजली आपूर्ति बंद रही। बिजली संबंधी कार्य बंद होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ऊर्जा निगम एसडीओ मयंक भट्ट ने बताया कि 18 अप्रैल तक पिटकुल की ओर से सटडाउन लिया गया है। इसमें सुबह आठ से सायं पांच बजे तक बिजली बंद रहेगी। पिटकुल की ओर से खटीमा-पीलीभीत के बीच डबल लाइन में 13 और 14 नंबर पोल के बीच निर्माण कार्य के लिए सट डाउन लिया गया है। शुक्रवार को सुबह आठ बजे से सायं करीब 5:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही।