मेरे बुजुर्ग मेरे तीर्थ योजना में धारचूला से बुजुर्गों का जत्था बद्रीनाथ धाम के लिए रवाना हो गया है।
उत्तराखंड जनजाति परिषद के उपाध्यक्ष कैलाश रावत और ब्लाक प्रमुख नेत्र सिंह कुंवर ने दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दल में शामिल 39 लोगों में 9 महिलाएं हैं। रावत और कुंवर ने सरकार की पहल की सराहना करते हुए कहा कि बुजुर्गों को मुफ्त में तीर्थयात्रा करने का मौका मिल रहा है। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी नीलखंड भट्ट, पर्यटन विभाग के प्रतिनिधि मनोज जोशी, गाइड रमेश बिष्ट, लीला धामी, जवाहर गर्खाल, नेत्र सिंह, जीवन बिष्ट, दीपक बिष्ट, रमेश धामी, केएमवीएन के प्रबंधक दीवान सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।