फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: ओगला से थल तक चौड़ी होगी सड़क

Sun, 19 Mar 2023 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
बिशन सिंह चुफाल, विधायक डीडीहाट - फोटो : बिशन सिंह चुफाल, विधायक डीडीहाट
विज्ञापन

विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। ओगला से डीडीहाट -थल तक 34 किमी सड़क को डबल लेन बनाने की कवायद तेज हो गई है। इसके शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। इस सड़क के डबल लेन बनने से इस क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन


ओगला से डीडीहाट -थल तक 24 किमी सड़क अभी भी मात्र तीन से चार मीटर ही चौड़ी है, जिस कारण इस सड़क पर वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। सड़क के चौड़ीकरण को लेकर कई बार स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री से भी गुहार लगाई थी। स्थानीय विधायक विशन सिंह चुफाल ने अपनी 10 सड़कों के विस्तारीकरण योजना के तहत उत्तराखंड सरकार को ओगला से डीडीहाट थल तक 34 किमी सड़क को डबल लेन में बदलने का प्रस्ताव भेजा था। लोनिवि ने 9800 लाख का प्रस्ताव बना कर धनराशि स्वीकृति के लिए शासन को भेज दिया है। इस सड़क के बनने से डीडीहाट- थल मोटर मार्ग ओगला के पास भारत माला प्रोजेक्ट की सड़क के साथ जुड़ जाएगा।
विज्ञापन


ओगला से डीडीहाट थल तक 34 किमी सड़क को डबल लेन में परिवर्तित करने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। इस सड़क के निर्माण से आवागमन सरल और सुविधाजनक हो जाएगा।
- बिशन सिंह चुफाल, विधायक डीडीहाट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें