फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: अधिकारियों और कर्मियों ने ली स्वच्छता की शपथ

Sun, 18 Jun 2023 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
बेड़ीनाग लोनिवि परिसर में सफाई करते कर्मी। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़/धारचूला/बेड़ीनाग। स्वच्छता अभियान के तहत जिले के न्यायालय परिसरों, शासकीय, अर्द्ध शासकीय कार्यालयों, संस्थानों और विद्यालयों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अधिकारियों और कर्मियों ने स्वच्छता का संकल्प लिया।
विज्ञापन

रविवार को न्यायालय परिसर में जिला जज और अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शंकर राज की अध्यक्षता में न्यायालय परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। जिला जज ने स्वच्छता सप्ताह के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहां सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विभा यादव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संजय सिंह, सीनियर सिविल जज आरती सिरोहा, सिविल जज पूनम टोडी, अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन मोहन भट्ट आदि थे। बाद में जिला जज के नेतृत्व में महादेव धारे क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया।



डीएम रीना जोशी के नेतृत्व में मोक्ष धाम रंधौला ऐंचोली में स्वच्छता अभियान चलाया गया। होटल श्रेष्ठ में हुई स्वच्छता गोष्ठी के दौरान 40 पर्यावरण मित्रों को सम्मानित किया गया और लोगों को कपड़े के थैले बांटे गए। डीएम ने पालिका के ईओ राजदेव जायसी की कार्य प्रणाली की सराहना की। वहां कमांडेंट एसएसबी 55वीं वाहिनी आशीष कुमार, पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, एसडीएम सदर अनुराग आर्य, आपदा प्रबंधन अधिकारी भूपेंद्र महर आदि थे।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में पीएमएस डॉ. जेएस नबियाल और धारचूला में पालिकाध्यक्ष राजेश्वरी देवी के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। वहां ईओ पीएस बोरा, अशोक नबियाल, व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा, राधा बिष्ट, लीला बग्न्याल, क्षमा गर्ब्याल, सभासद प्रेमा कुटियाल, संदीप कुमार, राकेश दयाल आदि थे। बेड़ीनाग में लोनिवि कार्यालय में ईई आरपी नैथानी के नेतृत्व में कार्यालय परिसर और लोनिवि गेस्ट हाउस में साफ सफाई की गई। वहां आरपी नैथानी, संगीता धानिक, चंद्र सिंह रौतेला, मुकेश रावत, संतोष मेहता, महेंद्र सिंह, तारा पंत आदि थे।



डीडीहाट और गंगोलीहाट में चलाया सफाई अभियान

डीडीहाट/गंगोलीहाट। डीडीहाट में विशेष सफाई अभियान के तहत पालिका परिषद और न्यायिक मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में नगर क्षेत्र में वृहद सफाई अभियान चलाया गया। जीजीआईसी के एनसीसी कैडेट्स नगर में रैली निकाल कर लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया। इस दौरान कैडेट्स को सम्मानित किया गया। गंगोलीहाट में पालिकाध्यक्ष जयश्री पाठक के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया गया। वहां स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर सुरेंद्र सिंह बिष्ट, ईओ कमल कुमार आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें