चंपावत। उत्तराखंड राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष संतोष गौरव दो नवंबर को जिला भ्रमण पर रहेंगे। वह सुबह 11 बजे चंपावत पहुंचेंगे। यहां नगर पालिका परिषद में उनकी समीक्षा बैठक होगी। इस दौरान डीएम, एसपी, सीडीओ और अन्य जिला स्तरीय अधिकारी शामिल होंगे। कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि भी इसमें मौजूद रहेंगे। इसके बाद दोपहर तीन बजे वे लोहाघाट नगर पालिका में बैठक करेंगे। यहां उपजिलाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, तहसीलदार और अन्य अधिकारी उपस्थित रहेंगे। कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि भी लोहाघाट की बैठक में शामिल होंगे।