वड्डा कस्बे में निजी संचार कंपनी के मजदूर सड़क को खोदते हुए।
- फोटो : PITHORAGARH
झूलाघाट/पिथौरागढ़। वड्डा कस्बे में निजी संचार कंपनी ने ओएफसी बिछाने के लिए सड़क खोद दी है। इससे स्थानीय व्यापारियों में आक्रोश है। उन्होंने प्रशासन से कंपनी के काम की जांच करने की मांग की है। झूलाघाट-पिथौरागढ़ मार्ग पर पड़ने वाले वड्डा कस्बे में सड़क पर कुछ समय पहले हुए डामर को खोदा जा रहा है। निजी संचार कंपनी के मजदूर डामर को खोदकर केवल मिट्टी डालकर बंद कर दे रहे हैं। व्यापार संघ के जिला प्रभारी विपिन पांडे का कहना है कि लंबे समय बाद वड्डा बाजार की सड़कें और नाली दुरुस्त हुई हैं, परंतु कंपनी अपने फायदे के लिए सड़क को खोदकर खराब कर दिया है। उन्होंने लोनिवि से सड़क खोदने की स्वीकृति देने की जांच करने की मांग की है।