फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: यात्रियों को दिलाई हिमालय बचाओ अभियान की शपथ

Thu, 16 May 2024 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ ​स्थित पर्यटक आवास गृह में मौजूद आदि कैलाश यात्री। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। आदि कैलाश काठगोदाम एक्सप्रेस यात्रा दल (पुणे से आया यात्रियों का विशेष दल) के पर्यटक आवास गृह पहुंचने पर केएमवीएन के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में निगम कर्मचारियों ने यात्रियों का माला डालकर और बुरांश का जूस पिलाकर स्वागत किया। गुरुरानी ने बताया कि यात्रा दल का बुधवार को पिथौरागढ़ में लंच का कार्यक्रम था। देरी से पहुंचने और मौसम खराब होने के कारण दल यहीं रुक गया।
विज्ञापन

सायं यात्रियों ने शहीद स्मारक स्थल में एक दीया शहीदों के नाम जलाते हुए उन्हें नमन किया। बृहस्पतिवार की सुबह यात्रियों को हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ दिलाई गई। यात्रियों को आदि कैलाश यात्रा मार्ग स्थित कालापानी नाभीढांग और ज्योलिंगकांग में रोपण के लिए छह पौधे दिए गए। यात्रियों को हिमालय क्षेत्र में पड़े कूड़े के निस्तारण के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। यात्रा दल में 15 पुरुष और 12 महिलाएं शामिल हैं। यात्रा दल प्रातः धारचूला रवाना हुआ। इस मौके पर कोऑर्डिनेटर अर्जुन सिंह, वेद प्रकाश भट्ट, राजेंद्र सिंह, दीपक सिंह, शेर सिंह, हर सिंह, गोपाल, सौरभ खोलिया मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें