फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी में न्याय पंचायत मूनाकोट का दबदबा

Sun, 20 Sep 2026 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज लेलू में आयोजित चार दिवसीय विधानसभा डीडीहाट विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी में न्याय पंचायत मूनाकोट का दबदबा रहा। खेल महाकुंभ के तहत आयोजित चैंपियनशिप में अंडर 14 और 19 बालक और बालिका वर्ग की कबड्डी, खो-खो, एथलेटिक्स, मुर्गा झपट, पिट्टू, वॉलीबाल प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें न्याय पंचायत मूनाकोट ने पहला, न्याय पंचायत गौड़ीहाट ने दूसरा और न्याय पंचायत पीपली ने तीसरा स्थान हासिल किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि मूनाकोट ज्येष्ठ उप प्रमुख जीवन सिंह वल्दिया और विशिष्ट अतिथि स्पोर्ट्स कॉलेज लेलू के प्रधानाचार्य मनोज शर्मा रहे। यहां मूनाकोट बीडीओ ख्याली राम, सहायक खंड विकास अधिकारी बसंत पांडे, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी गौरव चौहान, चंचल सिंह, राजेंद्र सिंह दिगारी, सतीश पंत, खड़ग सिंह, प्रकाश, रवींद्र आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें