पिथौरागढ़। विकासखंड स्तरीय मिनी खेलकूद प्रतियोगिता में चमू न्याय पंचायत ओवरऑल चैंपियन रही। देवलथल के पीपलचौरा मैदान में आयोजित हुई प्रतियोगिता में कनालीछीना ब्लॉक के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। ब्लॉक खेल समन्वयक विनोद देऊपा ने बताया कि समापन पर अलग-अलग प्रतियोगिताओं के विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाणपत्रों के साथ सम्मानित किया गया। विजेता विद्यार्थी अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। यहां जिला खेल समन्वयक जितेंद्र वल्दिया, ग्राम प्रधान लोहाकोट कुंदन सामंत, त्रिभुवन उपाध्याय, गोकुल पंत आदि थे।