ऑनलाइन परीक्षा कराने का विरोध करते एनएसयूआई कार्यकर्ता।
- फोटो : AMAR UJALA
अमर उजाला ब्यूरो पिथौरागढ़। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने जिलाधिकारी के माध्यम से कुमाऊँ विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन भेजकर ऑनलाइन परीक्षा कराने का विरोध किया है। एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं का कहना है कि कुमाऊ विश्वविद्यालय नैनीताल 80 प्रतिशत सेमेस्टर की पढ़ाई पूर्ण कराने की बात कर जुलाई में ऑनलाइन परीक्षा की तैयारी कर रहा है। प्रदेश महासचिव दीपक तिवारी ने कहा कि पिथौरागढ़ एक सीमांत जनपद है। जिसकी भौगोलिक परिस्थिति अलग है। जिले के कई हिस्सों में मोबाइल नेटवर्क ठीक से काम नहीं करता है। इस समय कोरोना महमारी के कारण पूरा देश जूझ रहा है। लोगों में डर व मानसिक तनाव है। वहीं दूसरी तरफ विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा इस तरह का निर्णय छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। छात्र नेता शिवम पन्त व आशीष सुरकाली ने कहा कि यदि इस निर्णय को विश्वविद्यालय प्रशासन वापस नहीं लेगा तो इसका विरोध किया जाएगा। इस अवसर पर विवेक पंत राहुल धामी, नवीन सिंह शामिल थे। फोटो