भागीचौरा में नये नियमों के बाद नहीं भरे गए सिलिंडर। स्रोत: जागरूक पाठक।
डीडीहाट(पिथौरागढ़) । गैस उपभोक्ताओं को अब बिना बुकिंग के सिलिंडर नहीं मिलेंगे। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को परेशानी हो सकती है।
डीडीहाट गैस गोदाम के प्रबंधक प्रमोद पांडे ने बताया कि सिलिंडर बुकिंग को लेकर आए नए नियमों के अनुसार अब उपभोक्ताओं को अपने गैस गोदाम में पंजीकृत मोबाइल नंबर से 8454955555 नंबर पर मिस्ड कॉल देनी होगी। मिस्ड कॉल के बाद चार अंकों का डीएससी नंबर आने के बाद ही उपभोक्ताओं को सिलिंडर मिलेगें। नए नियम के बाद से ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को सिलेंडर भराने में परेशानी हो सकती है। राज्य आंदोलनकारी भरत ऐरी ने बताया कि सिलिंडर बुकिंग के नए नियमों से भागीचौरा के 50 से अधिक सिलिंडरों को नहीं भरा जा सका है। कई ग्रामीणों को पंजीकृत मोबाइल नंबर की जानकारी नहीं होने से उनके सिलिंडर नहीं भरे जा रहे हैं। लोगों ने गैस कार्ड पर सिलिंडर देने की मांग की है। संवाद