फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: किसान सम्मान निधि लेने वाले अपात्रों को नोटिस

Tue, 25 Jul 2023 10:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि ले रहे अपात्र लोगों को कृषि विभाग की ओर से नोटिस भेजे जा रहे हैं। जिले में अभी तक 827 आयकरदाता किसानों को नोटिस भेजे जा चुके हैं। इनसे 45 लाख रुपये की वसूली भी की जा चुकी है।
विज्ञापन

जिले में कुल 42,000 किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहे हैं। इसमें किसान को एक साल में तीन किस्त में छह हजार रुपये दिए जाते हैं। मानक के तहत पात्र किसान की मासिक आय 10 हजार से अधिक नहीं होनी चाहिए। बावजूद इसके जिले में ऐसे लोग भी निधि का फायदा ले रहे हैं जो पात्र ही नहीं है।
केंद्र सरकार की ओर से ऐसे आयकरदाता किसानों की सूची कृषि विभाग को भेजी गई है। मुख्य कृषि अधिकारी रितु टम्टा ने बताया कि निधि को वापस कराने के लिए आयकरदाता किसानों को नोटिस जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि नोटिस के बाद किसान निधि वापस कराने आ रहे हैं। वापस हुई धनराशि राजस्व परिषद देहरादून को भेजी जा रही है।
विज्ञापन

नोटिस मिलने से किसानों में खलबली
धारचूला। ब्लॉक में पीएम किसान सम्मान निधि के 7698 लाभार्थी हैं। वर्तमान में 101 लाभार्थियों को नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें से 22 लाभार्थियों से वसूली कर ली गई है। सामाजिक कार्यकर्ता त्रिलोक दानू ने बताया कि गलाती ग्राम पंचायत में सात लोगों को नोटिस मिले हैं। वसूली के नोटिस मिलने के बाद किसानों में खलबली मची हुई है। संवाद
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए जो किसान वास्तव में लाभार्थी है उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। ऐसे किसान कृषि विभाग के अधिकारी से मिलकर अपनी समस्या का समाधान करा सकते हैं।
विज्ञापन

- रितु टम्टा, मुख्य कृषि अधिकारी, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें