फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पूर्व प्रभारी प्रधानाचार्य को पांच साल का किराया भत्ता जमा करने का नोटिस

Wed, 27 Sep 2023 10:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नाचनी (पिथौरागढ़)। राइंका मल्ला भैंसकोट में लंबे समय से पूर्व प्रभारी प्रधानाचार्य की ओर से प्रभार नहीं दिए जाने पर शिक्षा विभाग, राजस्व और नाचनी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने अलमारी में बंद अभिलेख निकलवाए। पूर्व प्रभारी प्रधानाचार्य को पांच साल का किराया भत्ता राजकोष में जमा करने का नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

राइंका मल्ला भैंसकोट में कार्यरत पूर्व प्रभारी प्रधानाचार्य घिसियावन प्रसाद का यूएस नगर स्थानांतरण हो गया था। इसके बावजूद उन्होंने चार्ज नहीं सौंपा। अलमारी की चाबी और चार्ज सौंपने को लेकर पूर्व प्रभारी प्रधानाचार्य का वर्तमान प्रभारी प्रधानाचार्य और एक शिक्षिका के साथ विवाद भी हुआ था। शिक्षिकाओं की तहरीर पर प्रसाद के खिलाफ नाचनी थाने में केस दर्ज किया गया था। इस मामले में शिक्षा निदेशक ने उन्हें निलंबित कर चंपावत संबद्ध कर दिया था। विद्यालय के अभिलेख अलमारी में बंद होने से कई कार्य प्रभावित हो रहे थे।
बुधवार को जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक हवलदार प्रसाद के नेतृत्व में टीम ने विद्यालय पहुंचकर अलमारी में बंद अभिलेखों को निकलवाकर स्टाफ को सौंपा। विद्यालय में निवास करने पर पूर्व प्रभारी प्रधानाचार्य घिसियावन प्रसाद को तीन दिन के अंदर कक्ष खाली करने और पांच साल का मकान किराया भत्ता राजकोष में जमा कराए जाने का नोटिस तामील कराया। वहां खंड शिक्षा अधिकारी मुनस्यारी आशा राम, राजेंद्र सिंह राणा, सौरभ चंद, विरेंद्र सिंह परिहार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

कोट
अभिलेख विद्यालय के स्टाफ को सौंप दिए गए हैं। पूर्व प्रभारी प्रधानाचार्य को तीन दिन के भीतर कक्ष खाली करने और पांच साल का मकान का किराया भत्ता राजकोष में जमा करने का नोटिस दिया गया है। - आशा राम, खंड शिक्षा अधिकारी मुनस्यारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें