फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जीआईसी लुमती में विज्ञान, भूगोल, अंग्रेजी विषय के शिक्षक ही नहीं

विज्ञापन
भूपेश सिंह परिहार, लुमती। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
बंगापानी (पिथौरागढ़)। तहसील क्षेत्र के जीआईसी लुमती में एलटी में विज्ञान विषय पढ़ाने के लिए शिक्षक नहीं है। इसके अलावा विद्यालय में एलटी में सामाजिक विज्ञान और अंग्रेजी विषय के शिक्षकों के पद भी लंबे समय से रिक्त हैं। इस वजह से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

जीआईसी लुमती में 158 बच्चे अध्ययनरत हैं। यहां मोरी, भटभटा, देयोथल, देवलेख, घरुड़ी, चामी, लुमती के बच्चे पढ़ने आते हैं। शिक्षकों की कमी के चलते छात्र-छात्राओं को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय प्रबंधन समेत अभिभावक लगातार शिक्षा विभाग से शिक्षकों की तैनाती की मांग करते आ रहे हैं लेकिन अब तक शिक्षकों की तैनाती नहीं हुई है। हिंदी विषय के प्रवक्ता का पद भी रिक्त है। राजनीति विज्ञान, अंग्रेजी, भूगोल विषय की पढ़ाई भी बच्चे बिना प्रवक्ता के कर रहे हैं। इस संबंध में पिथौरागढ़ के मुख्य शिक्षाधिकारी अशोक कुमार जुकरिया का कहना है कि रिक्त पदों की संख्या शासन को भेजी गई है। शिक्षकों की तैनाती होने के बाद संबंधित विद्यालय में भी शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।
विद्यालय में लंबे समय से एलटी में विज्ञान, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान पढ़ाने वाला कोई नहीं है। प्रवक्ता के पद भी लंबे समय से खाली हैं। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। विभाग ध्यान ही नहीं दे रहा है। - टिकेंद्र सिंह परिहार, लुमती।
विज्ञापन

जीआईसी लुमती में विभिन्न विषयों के शिक्षक और प्रवक्ता न होने से बच्चों किस तरह पढ़ाई कर रहे हैं, इसका अंदाजा स्वयं लगा सकते हैं। अगर शिक्षकों के रिक्त भरे होते तो बच्चे बोर्ड परीक्षा में राज्य की मेरिट सूची में स्थान पाते। - भूपेश सिंह परिहार, लुमती।

टिकेंद्र सिंह परिहार, लुमती।- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें