फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पीएम जन औषधि केंद्र में दवा नहीं मिलने की होगी जांच

Fri, 25 Aug 2023 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट(पिथौरागढ़)। प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र में दवा नहीं मिलने की जांच होगी। सीएमओ ने डीडीहाट अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा को आदेश जारी कर जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद भी पर्वतीय क्षेत्र में खुले पीएम जन औषधि केंद्रों में दवा नहीं होने से मरीज बाहर से महंगी दवा खरीदने को मजबूर हैं। सीएमओ डॉ.एचएस ह्यांकी को डीडीहाट अस्पताल के निरीक्षण के दौरान जन औषधि केंद्र में कमियां मिली थीं। उन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. फुरकान मिरकानी को जन औषधि केंद्र में किन कारणों से दवा नहीं मिल रही है इसकी जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। डीडीहाट अस्पताल में खाेले गए जन औषधि केंद्र में नाम मात्र की जेनेरिक दवाएं हैं। जेनेरिक दवा स्टोर में दवा उपलब्ध नहीं होने से लोगों को मजबूरन बाहर से दवा महंगी दवा खरीदनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें