फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: माध्यमिक विद्यालय दशौली में अंग्रेजी और विज्ञान के शिक्षक नहीं

Sat, 19 Aug 2023 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दशौली में विज्ञान और अंग्रेजी विषय पढ़ाने वाले अध्यापक नहीं हैं। जुलाई में अंग्रेजी और विज्ञान के अध्यापकों का तबादला हुआ था। तब से अब तक किसी भी अध्यापक को विद्यालय में नहीं भेजा गया है। अभिभावकों का कहना है कि विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषय का अध्यापक नहीं होना बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।
विज्ञापन

विद्यालय में लछिमा, डौणू और दशौली गांव के 80 बच्चे कक्षा छह से 10 तक की पढ़ाई के लिए विद्यालय आते हैं लेकिन अंग्रेजी और विज्ञान विषय का अध्यापक नहीं होने से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। मामले में शिक्षक अभिभावक संघ ने डीएम और शिक्षा विभाग को पत्र भेजकर शीघ्र समाधान करने की मांग की है। संवाद
विद्यालय में 80 बच्चे पढ़ने आते हैं लेकिन विज्ञान और अंग्रेजी विषय के अध्यापक नहीं होने से उन्हें दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। विभाग को अध्यापकों की तैनाती करनी चाहिए। - गिरजा शंकर पाठक, अभिभावक शिक्षक संघ अध्यक्ष।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग को बच्चों के भविष्य का बिल्कुल भी ख्याल नहीं है। जुलाई में स्थानांतरण होकर गए अध्यापकों के बदले अभी तक किसी को नहीं भेजा गया है। जल्द कार्यवाही न हुई तो आंदोलन किया जाएगा। - भाष्करानंद पाठक, उपग्राम प्रधान, दशौली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें