फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: युवा दिवस पर नौ वर्षीय ओजस को किया सम्मानित

Sun, 12 Jan 2025 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। युवा दिवस के अवसर पर ओजस पांडेय को विभिन्न संगठनों की ओर से सम्मानित किया गया। ओजस ने नौ वर्ष की उम्र में 43 मीटर के झरने में वाटर फाल रैपलिंग सफलता से पूरी की थी। छोटी उम्र में एशिया बुक ऑफ रिकाॅर्ड और इंडिया बुक ऑफ रिकाॅर्ड में नाम दर्ज कराने पर कुमाऊंनी टोपी व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। ओजस ने कहा कि साहसिक खेलाें से उन्हें विशेष लगाव है और आगे चलकर वह और बेहतर करना चाहते हैं। ओजस के पिता बासु पांडेय पर्वतारोही और साहसिक खेलों के विशेषज्ञ हैं। वहां समाजसेवी जुगल किशोर, गिरधर सिंह बिष्ट, दिनेश गुरुरानी, विप्लव भट्ट, जया पांडे, बुद्धिबल्लभ, गजेंद्र बोरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें