फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: फर्राटा में खटीमा के निखिल ने सबसे तेज दौड़ लगाई

Fri, 01 Dec 2023 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ स्टेडियम में राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में ​खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला खेल कार्यालय की ओर से ट्राइबल सब प्लान के तहत अनुसूचित जनजाति की ओपन बालक वर्ग की तीन दिवसीय राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू हो गई है। पहले दिन 100, 400, 1500 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में उत्तरकाशी, देहरादून, ऊधमसिंह नगर, खटीमा, पिथौरागढ़ और जोहार क्लब मुनस्यारी से अनुसूचित जनजाति के 76 बालक प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन



स्पोर्ट्स स्टेडियम में मुख्य अतिथि जिला सैनिक कल्याण और पुनर्वास अधिकारी कर्नल चंद्र बहादुर पुन, अति विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राजेंद्र सिंह जेठी, विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक जनार्दन सिंह वल्दिया ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। प्रतियोगिता की 100 मीटर दौड़ में खटीमा के निखिल राना ने प्रथम, देहरादून के सुदांशु शर्मा ने द्वितीय, खटीमा के भाष्कर राना ने तृतीय, 400 मीटर दौड़ में देहरादून के जयवीर सिंह चौहान ने प्रथम, जोहार क्लब मुनस्यारी के भूपेंद्र सिंह ने द्वितीय, खटीमा के भाष्कर राना ने तृतीय, 1500 मीटर दौड़ में देहरादून के अंशुल चौहान ने प्रथम, खटीमा के मानेश सिंह राणा ने द्वितीय और वरुण सिंह ने तृतीय, गोला क्षेंपण में पिथौरागढ़ के काव्य पांगती ने प्रथम, खटीमा के पवनेश सिंह राना ने द्वितीय, ऊधमसिंह नगर के आदित्य सिंह राना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

जिला क्रीड़ाधिकारी प्रताप सिंह ने सभी का आभार जताया। इस अवसर पर हरीश राम, चंद्र सिंह धामी, नीरज सौन, यतीश ओझा, मनोज पुनेठा, मनोज रावत, सुनील प्रसाद, मुकुल पाठक, जगदीश सिंह कसन्याल, नितिन सिंह राना ने प्रतियोगिता कराने में सहयोग दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें