लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट के तड़ीगांव में विधायक निधि से निर्मित कालसन मंदिर का शनिवार को पूजा-अर्चना के साथ उद्घाटन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में विशाल भंडारा लगाया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। विधायक खुशाल सिंह अधिकारी की विधायक निधि से निर्मित मंदिर का उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि नंदा बल्लभ बगौली ने किया। उद्घाटन से पूर्व देव डांगरों ने रामेश्वर घाट में स्नान कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद विधि-विधान से कालसन देवता को मुख्य मंदिर में स्थापित किया गया। मंदिर के भव्य निर्माण पर ग्रामीणों ने विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के प्रयासों की सराहना की। यहां हीरा बल्लभ तिवारी, श्याम लाल, महेश लाल, नौमना के प्रधान प्रतिनिधि उमेश जोशी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि निर्मल प्रसाद, पूर्व प्रधान ललित प्रसाद, सुमित कुमार, हरीश राम आदि थे।