फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसैपाटा सड़क में डामरीकरण से 10 हजार की आबादी होगी लाभांवित

विज्ञापन
रसैपाटा सड़क में डामरीकरण का शुभारंभ करते विधायक बिशन सिंह चुफाल। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। डीडीहाट के विधायक बिशन सिंह चुफाल ने रसैपाटा सड़क पर डामरीकरण कार्य का शुभारंभ किया। आठ किमी लंबी सड़क पर डामरीकरण से रसैपाटा, बाटुला, सुवालेख, मुडी, भद्रिका, खनपर, तुलानी आदि गांवों की 10 हजार की आबादी को फायदा मिलेगा। विधायक चुफाल ने कहा कि पांच करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली आठ किमी सड़क से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि चंडिका मंदिर और रसैपाटा में ऐतिहासिक गुफा देखने के लिए लोगों की आवाजाही बनी रहेगी। इससे इस क्षेत्र में रोजगार के अवसर खुलेंगे। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने विधायक का ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। उनके साथ भाजपा जिला महामंत्री महिमन कन्याल, मंडल अध्यक्ष हरीश कोहली, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि हर्षवर्द्धन ज्याला, हरीश तिवारी, होशियार राम, रवि कुमार, राजेश ठकुराठी, भगवान प्रसाद सहित क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधि और पीएमजीएसवाई के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें