फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक निधि से बने संपर्क मार्गों का शुभारंभ

विज्ञापन
संपर्क मार्ग का शुभारंभ करती विधायक चंद्रा पंत। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। विधायक चंद्रा पंत ने नौगांव, खतेड़ा, बडारी ,बुडलगांव, ध्याड़, कोराली, बेन्नी, जिल्फोड़ा, चिमतोली, सकुन सहित कई क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने ग्रामीणों को शीघ्र समस्याओं को समाधान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने विधायक निधि से बने नौगांव खतेड़ा बडारी की एक किलोमीटर, ध्याड़ से कोराली की एक किलोमीटर और बेन्नी से दयोगड़िया मंदिर डेढ़ किलोमीटर और सकुन से अनुसूचित जाति बस्ती डेढ़ किलोमीटर संपर्क मार्ग का शुभारंभ किया। उन्होंने चिमलोली क्षेत्रवासियों की मांग पर वहां विधायक निधि से संपर्क मार्ग बनाने का आश्वासन दिया। इस दौरान उडल गांव के ग्राम प्रधान ने अन्य ग्रामीणों के साथ भाजपा की सदस्यता ली। पार्टी में शामिल सभी नए कार्यकर्ताओं का विधायक ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। विधायक ने कमलेश्वर पॉलीटेक्निक कॉलेज का औचक निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें