पिथौरागढ़। डीएम आशीष कुमार भटगांई ने कलक्ट्रेट परिसर में नए राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने वहां व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र जनपद में ई-गवर्नेंस सेवाओं के सुचारु संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। एनआईसी के माध्यम से विभिन्न विभागों के कार्यों में पारदर्शिता एवं दक्षता आई है। वहां जिला सूचना विज्ञान अधिकारी गौरव कुमार, अपर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मोहित साह, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर दिनेश वर्मा आदि थे। संवाद