डीडीहाट (पिथौरागढ़)। पुलिस ने वॉक पर निकले एक व्यक्ति को बिना कारण चाकू से हमला करने वाले नेपाली युवक को गिरफ्तार किया है। रविवार को सुभाष चौक डीडीहाट पर एक स्थानीय व्यक्ति वॉक कर रहा था। तभी अचानक सूरज थापा मगर निवासी दोधारी चांदनी जिला कंचनपुर (नेपाल) ने चाकू से उसके पैर पर हमला कर घायल कर दिया। वॉक पर आए अन्य लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सीओ कुंवर सिंह रावत ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद