फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल ने चीन सीमा पर तैनात किया सशस्त्र प्रहरी बल

विज्ञापन
चीन सीमा पर तैनात नेपाल का सशस्त्र प्रहरी बल - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। एक सप्ताह पूर्व नेपाल सरकार ने पहली बार नेपाल-चीन सीमा के अंतिम गांव तिंकर से 19 किलोमीटर चीन सीमा की ओर से सशस्त्र प्रहरी बल (एपीएफ) की तैनाती कर दी है। नेपाल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सशस्त्र प्रहरी बल के जवान 12 महीने तक अपनी सीमा की सुरक्षा में तैनात रहेगी। एपीएफ के जवान छांगरू से गुंजी के महाकाली नदी पार कौआ और कालापानी आदि अपनी जगहों में पेट्रोलिंग कर रही है। ऐसा पहली बार हुआ है जब नेपाल ने भारत और चीन सीमा पर सेना के जवान तैनात किए हैं। नेपाल इससे पूर्व भारतीय सीमा पर छांगरू में बार्डर आउट पोस्ट स्थापित कर चुका है। इसके अतिरिक्त नेपाल काली नदी किनारे छह बार्डर आउट पोस्ट बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें