फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में न तो डाक्टर न ही दवाइयां मिली

Fri, 04 Mar 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टर मौजूद न होने और दवाइयां न मिलने से आक्रोशित महिला, पुरुषों ने अस्पताल में ही स्वास्थ्य  विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर बाद हाट निवासी महिपाल सिंह कफलिया अपनी बाइक से डीडीहाट की ओर आ रहे थे। इस दौरान नार्मल चौराहे  के पास बाइक रपटने से वह गंभीर रूप से चोटिल हो गए। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया लेकिन स्वास्थ्य केंद्र में न तो  डॉक्टर मिला न टिटनेस का इंजेक्शन मिल पाया।

अस्पताल में वार्डबॉय और नर्स मौजूद थी लेकिन अस्पताल में सीरंज और दवा उपलब्ध नहीं हो पाई। लोगों  ने प्राइवेट मेडिकल स्टोर से सुई और दवाएं लाकर प्राथमिक उपचार  करवाया। पूर्व प्रधान धन सिंह कफलिया ने कहा कि जब तक उत्तराखंड  राज्य नहीं बना था तब तक अस्पताल में बेहतर सेवाएं उपलब्ध थी राज्य बनते ही अस्पताल की सेवाएं बदहाल हो गई हैं। कहा कि स्वास्थ्य विभाग की यह अव्यवस्था कतई  बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में ग्राम प्रधान जगदीश राम, मनोज शाह, सरस्वती देवी, मोहनी देवी, गोविंद लाल, मदन सिंह, होशियार सिंह  कफलिया समेत तमाम लोग शामिल थे।
विज्ञापन


उधर, सीएमओ डा. यूएस अधिकारी का कहना है कि  डीडीहाट अस्पताल में दो डॉक्टर तैनात हैं। जिनमें से एक डॉक्टर ट्रेनिंग पर  गए हुए हैं। दूसरा डॉक्टर किन कारणों से अनुपस्थित थे और अस्पताल में दवाइयां क्यों नहीं मिल रही हैं। इसकी विभागीय जांच की जाएगी और अनुपस्थित  डाक्टर पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल में दवाईयां उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें