फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: 23 साल की उम्र में बने क्षेत्र पंचायत सदस्य बने नीरज

Fri, 01 Aug 2025 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
नीरज सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य।
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सेल के नीरज सिंह 23 साल की उम्र में क्षेत्र पंचायत सदस्य चुने गए हैं। नीरज सिंह पिछले तीन-चार वर्षों से सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर सक्रिय हैं। जरूरतमंद ग्रामीणों के विकासखंड और जिला स्तर पर प्रमाण पत्र बनवाने से लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में उन्होंने काफी मदद की है। इसका लाभ उन्हें क्षेत्र पंचायत के चुनाव में मिला। चुनावों में सेल सीट से छह उम्मीदवार मैदान में थे। नीरज सिंह ने सर्वाधिक 138 मत प्राप्त कर विजय हासिल की। नीरज का कहना है कि वह क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं काे उपलब्ध कराने के लिए आगे भी लगातार प्रयासरत रहेंगे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें