फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: हरेला पर ही नहीं हर दिन एक पौध लगाने की जरूरत

Tue, 18 Jul 2023 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम में संबोधन करती अतिथि। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। हरेला पर्व पर ही नहीं हमें नियमित रूप से पौध लगाने की जरूरत है। विशेष पर्व पर हर कोई उत्साह के साथ पौधरोपण करता है, लेकिन लगाए गए पौधों की देखभाल सभी नहीं करते हैं। हमें जिम्मेदारी तय करनी होगी ताकि पौध संरक्षित रहें। यह बात तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त रेखा जोशी ने सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम में कहीं।
विज्ञापन

मंगलवार को अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में किया गया। मुख्य अतिथि तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त रेखा जोशी ने कहा कि अपराजिता घर से लेकर हर क्षेत्र में अपना काम बखूबी निभा रही हैं। वह किसी बात को ठान ले तो उसे पूरा करके ही दम लेती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता है। मैं और मेरा पेड़, मैं और मेरा पौधा का संकल्प लेकर अपने आसपास पौधरोपण कर उसके बड़े होने तक देखभाल करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हर साल पर्यावरण को लेकर सवाल उठते हैं। अगर हम अभी सचेत नहीं होंगे तो आने वाले समय में हमें गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। अभी और आज से हर एक को प्रण लेना होगा कि पर्यावरण को हर दशा में सुरक्षित रखना है। इस दौरान शिक्षक भगवती अवस्थी, सुशीला कार्की, रागिनी सामंत, अंजलि अधिकारी, निकिता बसेड़ा, कमला भट्ट मौजूद रहे।
.............
हरेला पर किया फलदार, छायादार पौधों का रोपण
संवाद न्यूज एजेंसी
पिथौरागढ़/मुवानी। हरेला पर्व पर पौध रोपण का कार्यक्रम जारी है। कृषि विभाग के कार्मिकों ने नगर मुख्यालय से लगे सिलपाटा गांव में पौधरोपण किया। जिले में अन्य जगहों पर भी पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन

मुख्य कृषि अधिकारी रितु टम्टा ने बताया कि इस बार कुल 200 पौधों का रोपण ग्रामीणों के सहयोग से किया गया। अभिकल्पना एक युवा सोच संस्था के सुर ताल कला केंद्र ऐंचोली में प्रधानाचार्य अंकित पांडे के निर्देशन में बच्चों ने देवदार, गुलाब, तुलसी आदि औषधीय प्रजाति के पौधे लगाए। पंडित हेमंत गुरु महाराज ने सभी को पर्यावरण को बचाने का संकल्प दिलाया। मुवानी राजकीय महाविद्यालय में फलदार, छायादार पौध का रोपण किया गया। प्राचार्य डॉ. गिरीश चंद्र पंत छात्र-छात्राओं से पर्यावरण बचाने के लिए आगे आने का आह्वान किया। महाविद्यालय को पौध की आपूर्ति 130 ईको टास्क फोर्स से की जा रही है। इस अवसर पर डॉ. सुधीर कुमार, डाॅ. रूपेश कुमार, राजकमल किशोर, डॉ. नीमा जोशी, धर्म सिंह आदि मौजूद रहे।
गंगोलीहाट के शहीद पवन सिंह सुगड़ा पीजी कालेज गंगोलीहाट में प्राचार्य डॉ. मधुकेश गुप्ता के निर्देशन में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर डाॅ. हेमा मेहरा, डॉ. वीरू रजवार, द्विजेश कुमार, डॉ. ओंकार चतुर्वेदी उपस्थित रहे।
...........
महाविद्यालय में किया पौधरोपण

डीडीहाट ( पिथौरागढ़)। संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर में पौधरोपण किया गया। मंगलवार को हरेला पखवाड़े के तहत नोडल अधिकारी नमामि गंगे डॉ. दिनेश कोहली के नेतृत्व में महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में छात्र संघ अध्यक्ष अजय अवस्थी, डॉ. एनएस धारियाल, रोहित पांडे, डॉ. अलंकृता, नितिन, शिखर पांडे आदि ने सहयोग किया। इस दौरान महाविद्यालय में निबंध और भाषण प्रतियोगिता कराई गई। संवाद
...............
हरेला पर्व के उपलक्ष्य पर पौध रोपे

बनबसा (चंपावत)। हरेला पर्व के उपलक्ष्य पर राजकीय महाविद्यालय में पौधरोपण किया गया। प्राचार्या डाॅ. आभा शर्मा ने अमरूद और बेलपत्र के पौध रोप कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महाविद्यालय परिसर में आम, अनार, आंवला, अमरुद, बेलपत्र के पौधे रोपे गए। वहां प्राध्यापक डाॅ. मुकेश कुमार, भूप नारायण दीक्षित, डाॅ. शशि प्रकाश सिंह, डाॅ. सुधीर मलिक, डाॅ. हेम कुमार गढ़कोटी, अनिल सिंह राणा, त्रिलोक कांडपाल, अमर सिंह, विनोद चंद, नरसोनू आदि ने सहयोग दिया। उधर, मैक्स्टन स्ट्रांग स्कूल में हरेला पर्व के उपलक्ष्य पर पौध भेंट करो (गिफ्ट ए प्लांट कैंपेन) के तहत एक सौ बच्चों ने स्कूल परिसर में पौधरोपण किया। वहां स्कूल के निदेशक शिप्वे क्लिफटन, सचिव युजिन जार्ज, प्रबंधक गिरीश चंद्र जोशी के अलावा अध्यापक अध्यापिकाएं थीं। गुदमी स्थित शिवाजी पब्लिक स्कूल में प्रबंधक सुंदर सिंह खोलिया और प्रधानाचार्य विमला खोलिया के नेतृत्व में बच्चों ने पौधरोपण किया। संवाद
...............
हर तीन माह में रोपे गए पौधों के साथ ली जाएगी सेल्फी
फलदार पौधों को वृक्ष बनाने तक सुरक्षा का संकल्प लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
चंपावत। सामाजिक संस्था रीड्स की ओर से जिले के विभिन्न स्थानों पर हरेला पर्व पर पौधरोपण किया गया। संस्था ने चंपावत, पुलहिंडोला, टनकपुर, नरसिंहडांडा, चौड़ाराजपुरा क्षेत्र में फलदार पौधे रोपे और वृक्ष बनने तक उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
संस्था प्रतिनिधि पूजा लोहनी ने बताया की नमामि गंगे योजना के उद्देश्यों की पूर्ति को ध्यान में रखकर पौधरोपण किया गया। प्रत्येक सदस्य की ओर से पौध के साथ लोकेशन सेल्फी लेकर हर तीन महीने में पुन: यह फोटो ली जाएगी ताकि अभियान केवल पौधरोपण तक ही सीमित न रहें और उनका उचित रखरखाव भी हो सके। छतार पुल के निकट चाइल्डलाइन की ओर से संरक्षित बाल वाटिका में भी फूल आदि की पौध रोपित की गई। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा ने संस्था के प्रयासों को सराहा।
इस मौके पर चाइल्ड लाइन जिला समन्वयक संतोषी ने पुलहिंडोला, पूर्व अध्यक्ष कैलाश चंद्र लोहनी, अर्चना लोहनी, शैलजा गड़कोटी ने टनकपुर, सीमा टम्टा ने नरसिंहडांडा, हेमा बिष्ट ने चौड़ा राजपुरा और संस्था पूर्व अध्यक्ष इंद्रेश लोहनी, ललिता बोहरा, पूजा लोहनी ने चंपावत में पौधरोपण किया। इस मौके पर प्रांजलि, चित्रांशी, मनीषा बोहरा, लव्यांश बोहरा, आयुषी, अमीषा, सागर, साक्षी, सुमित, अक्षित, माही, सुजीत, नमिता जोशी, गिरीश जोशी मौजूद रहे।18पीटीएच24 पी- पिथौरागढ़ में अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम में संबोधन करती अतिथि। संवाद
विज्ञापन

18पीटीएच25 पी- पिथौरागढ़ में अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का पोस्टर, बैनर लेकर संदेश देती छात्राएं। संवाद



फोटो 18 पीटीएच 05 पी-पिथौरागढ़ के सिलपाटा गांव में पौधरोपण के बाद कृषि विभाग के कार्मिक और ग्रामीण। संवाद
फोटो 18 पीटीएच 07 पी- गंगोलीहाट में पौधरोपण करते प्राध्यापक और छात्र-छात्राएं।
फोटो 18 पीटीएच 08 पी- सुर ताल कला केंद्र ऐंचोली में पौध के साथ बच्चे। संवाद
फोटो 18 टीएनपीबीएनबी 04,05 पी।
फोटो 18 सीपीटी 03 पी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें