फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र : मंदिरों में मां दुर्गा के लगे जयकारे

Mon, 16 Oct 2023 10:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के मां उल्का देवी मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले में प्रथम नवरात्र पर श्रद्धालुओं ने मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की। देवी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

रविवार को मां भगवती मंदिर पौंण, मां कौशल्या देवी मंदिर हुड़ेती, मां उल्का देवी मंदिर, मां चंडिका मंदिर धूरा, कामाख्या मंदिर, नगर के प्रमुख मंदिर पुराना बाजार शिवालय, कालसिन भूमिया देवता मंदिर पितरौटा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। पुराना बाजार मंदिर के पुजारी विनोद पांडेय ने बताया कि मां की सच्चे मन से पूजा करने से मनोकामना पूरी होती है।
गुरना माता मंदिर में राजकीय वाहन चालक महासंघ ने भंडारे का आयोजन किया। सुबह आठ बजे गणेश पूजा और दुर्गा पाठ किया गया। माता दुर्गा को भोग अर्पित करने के बाद महासंघ के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह बोरा और मंत्री भगत सिंह नेगी के नेतृत्व में सुबह 10 बजे से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इधर कनालीछीना के मां जयंती ध्वज मंदिर में भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्याय की देवी का लिया आशीर्वाद
थल/गंगोलीहाट/ अस्कोट (पिथौरागढ़)। न्याय की देवी कोटगाड़ी के दरबार में श्रद्धालुओं का सुबह से ही तांता लगा रहा है। तड़के चार बजे से श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचने लगे थे। पुजारी गोविंद बल्लभ पाठक ने सभी को बारी-बारी से दर्शन कराए। शक्ति पीठ पर प्रधान पुजारी जीवन चंद्र पाठक ने शांति पाठ और ग्रह पाठ कराए। अष्टमी को मंदिर में भव्य मेले का आयोजन होगा। गंगोलीहाट में महाकाली चामुंडा मंदिर में भक्तों ने विधि विधान से पूजा अर्चना की। मंदिर के पुरोहित पंकज पंत और दीप पंत ने पूजा कराई। अस्कोट में श्री मल्लिकार्जुन महादेव मंदिर, हुस्कर देव, छुरमल देव आदि मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा की। बेड़ीनाग, मुनस्यारी और नाचनी के देवी मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की।

पिथौरागढ़ के मां उल्का देवी मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें