डीडीहाट(पिथौरागढ़)। नगर के आंबेडकर वार्ड निवासी नवनीत पांगती ने दिल्ली में आयोजित मसल मेनिया प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। नवनीत ने बताया कि इस प्रतियोगिता में देशभर से 50 बॉडी बिल्डरों ने प्रतिभाग किया। उनकी उपलब्धि पर पिता पीएस पांगती, माता सरोजनी पांगती सहित अन्य लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।