मुंबई में आयोजित बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले नवनीत पांगती। स्रोत: परिजन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। नगर के युवा बॉडी बिल्डर नवनीत पांगती ने मुंबई में हुई इंटरनेशनल बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। नगर के व्यवसायी पुष्कर सिंह पांगती के छोटे बेटे नवनीत ने मुंबई में हुई इंटरनेशनल नेचुरल बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में पहली बार भागीदारी वाले वर्ग (फर्स्ट टाइम कैटेगरी) में प्रतिभाग किया। नवनीत ने बताया कि उन्होंने डीडीहाट और हल्द्वानी में बॉडी बिल्डिंग का प्रशिक्षण लिया और इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए करीब 15 किलो वजन कम किया। इस प्रतियोगिता में देशभर के 50 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें नवनीत ने स्वर्ण पदक हासिल किया। उनकी इस सफलता पर डीडीहाट यूथ सोसाइटी सहित अन्य खेल संगठनों और खेल प्रेमियों ने खुशी व्यक्त की है। संवाद