चंपावत। प्रभारी डीएम जयवर्धन शर्मा ने बताया कि आठ मार्च को सुबह दस से पांच बजे तक जिले में राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में विशेष रूप से फौजदारी के मामले, धारा 138 एन आई एक्ट, मोटर दुर्घटना दावा मामले, वैवाहिक कुटुंब न्यायालय के मामले आदि मामलों का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिक से अधिक लोगों से लाभ उठाने की अपील की है।