फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: झलकी नजर लगो नी नानी....

Sun, 10 Dec 2023 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
मुनस्यारी महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। शनिवार रात रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मुनस्यारी महोत्सव का समापन हो गया। इस दौरान लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। सांस्कृतिक संध्या में लोक गायक कैलाश कुमार और मवानी के हनी ग्रुप ने धमाल मचाया।
विज्ञापन

कैलाश कुमार ने चेरी बसेंछी रूणी झुनि लें छी, अंखियों में तू बस जा अंखियां मैं बंद कर लूं, तेरे मेरे होंठों पे मीठे मीठे गीत मितवा, झलकी नजर लगो नी नानी ले गाया गीत सुनाए। मल्ला घोरपट्टा की बालिकाओं ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। विद्या मंदिर की प्राची के नृत्य ने दर्शकों का मन मोहा। कमेटी के अध्यक्ष राजू पांगती ने महोत्सव के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार जताया। संचालन लक्ष्मण पांगती, भीम राम ने किया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य सरमोली जगत मर्तोलिया, विशिष्ट अतिथि प्रमोद कुमार द्विवेदी, भाजपा मंडल अध्यक्ष डाॅ. दुर्गा प्रसाद, गणेश राम, बीआरओ अभियंता पवन कुमार, श्रीराम सिंह धर्मशक्तू, चंचल मेहरा, दीपू बृजवाल, जीतू जेस्ठा, हरीश चिराल, भुवन धर्मशक्तू, कुलदीप रावत, हरीश मर्तोलिया, कुंदन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें