फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा-अर्चना के बाद नंदा महोत्सव शुरू

विज्ञापन
डीडीहाट में महोत्सव स्थल पर मां नंदा के डोले के साथ श्रद्धालु। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
डीडीहाट/मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। डीडीहाट में मां नंदा की पूजा अर्चना के बाद नंदा महोत्सव शुरू किया गया है। महोत्सव पांच दिन चलेगा। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन

डीडीहाट में अष्टमी के दिन रविवार को मां नंदा का डोला महोत्सव स्थल पर स्थित मंदिर से लाया गया। रामलीला मैदान में पूजा अर्चना के बाद मां नंदा सुनंदा तू दैण हो जाए गीत के साथ नंदा महोत्सव का शुभारंभ हो गया। इसके बाद डोले को वापस मंदिर ले जाया गया जहां पर देवडांगरों ने अवतरित होकर लोगों को आशीर्वाद दिया। इसके बाद मंदिर में प्रसाद वितरण किया।
महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष डीएस पांगती ने बताया कि पांच दिनी नंदा महोत्सव की शुरुआत हो गई है। इस दौरान कुमाऊंनी संस्कृति पर आधारित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार हिलजात्रा का भी मंचन नंदा महोत्सव में किया जाएगा। देर शाम रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

उधर मुनस्यारी के डांडाधार में नंदा देवी का मेला आयोजित हुआ। काफी संख्या में लोग मां नंदा के दर्शन के लिए पहुंचे। पापड़ी गांव से परंपरागत वेशभूषा में वाद्य यंत्रों के साथ मां नंदा के जयकारों के साथ मंदिर की परिक्रमा की गई। अवतरित देवडंगरियों ने सभी श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। मेले में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस भी तैनात थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें