फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मुआवजे के साथ ही विस्थापित करने की मांग उठाई

Sat, 13 May 2023 12:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नैनीसैनी के ग्रामीणों ने प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा देने और विस्थापित करने की मांग की है। इसे लेकर उन्होंने शुक्रवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। साथ ही जिला प्रशासन पर मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


इससे पहले नैनीसैनी के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन दिया और प्रदर्शन किया। कहा कि कई भवन स्वामियों को अधिकारियों ने मौखिक रूप से उनके मकान तोड़ने को कहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने हमेशा प्रशासन का सहयोग किया है।

प्रशासन ने आधी रात में आकर उनके मकान तोड़े जिस कारण प्रभावित को खुले में रात बितानी पड़ी। कभी पांच परिवारों को कहा जा रहा है कि मकान तोड़ दो। अन्य लोगों को भी मौखिक रूप से मकान तोड़ने को कहा है।
विज्ञापन


उन्होंने प्रभावितों को लोनिवि के मानकोंं के अनुसार भवनों का चार गुना और जमीन का आठ गुना अधिक मुआवजा देकर विस्थापित करने की मांग की। साथ ही विस्थापन और मुआवजे की कार्रवाई नहीं होने तक मकानों को नहीं तोड़ने की मांग की। इस दौरान गोविंद सिंह, दीपक कसन्याल, भूपेंद्र सिंह, गोविंद सिंह बिष्ट, प्रीतम कुमार सिंह, जगत सिंह, हरीश सिंह, प्रभु नारायण सिंह, प्रेम सिंह, जगत सिंह, पुष्कर सौन, नवल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें