फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: एक ही जगह पर दो तटबंधों के निर्माण पर डीएम नाराज

Sat, 01 Apr 2023 10:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नाचनी (पिथौरागढ़)। डीएम रीना जोशी ने तहसील तेजम में चल रहे आपदा कार्यों का निरीक्षण किया। सिंचाई विभाग ने सिमगड़ में भुजगड़ नदी पर 12 लाख की लागत से तटबंध निर्माण किया है जबकि पास ही दूसरे विभाग ने भी तटबंध बनाए हैं। डीएम ने इस पर आपत्ति जताते हुए एसडीएम दिवेश शाशनी को सिंचाई और अन्य विभाग के बनाए तटबंधों का औचित्य पूछने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीएम शनिवार को अचानक तेजम तहसील के नाचनी पहुंचीं। उन्होंने बाजार क्षेत्र के अलावा ग्राम नाचनी के तोक सिमगड़ और ग्राम कोटयूड़ा के तोक दूलियाबगड़ में भुजगड़ नदी पर तटबंध निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। सिमगड़ के बाद डीएम ने दूलियाबगड़ में सिंचाई विभाग की ओर से चार लाख की लागत से बनाए गए तटबंध निर्माण को देखा और कार्यों की गुणवत्ता पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य गैर तकनीकी तरीके से किया गया है।

इसके बाद डीएम ने ग्राम गडेरा में आपदा के तहत जिला पंचायत की ओर से बनाई गई आरसीसी पुलिया और ग्राम चामी भैंसकोट में सीएम घोषणा के तहत आरईएस की आरसीसी पुलिया के साथ ही बांसबगड़ में मकानों की सुरक्षा के लिए बनाई जा रही पीएमजीएसवाई सुरक्षा दीवार निर्माण का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन



सुरक्षात्मक कार्य कराने की मांग
नाचनी (पिथौरागढ़)। ग्राम बांसबगड़ के तोक गादरपानी, ग्राम खेतभराड़ के ग्रामीणों ने सुरक्षात्मक कार्य कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि बरागाड़ के तेज बहाव के कारण आपदा की जद में कई भवन आ रहे हैं। यहां पर सुरक्षात्मक कार्य जरूरी हैं। डीएम ने ग्रामीणों को सुुरक्षात्मक कार्य कराने का भरोसा दिलाया। संवाद

हेलिपैड निर्माण की जांच की मांग
नाचनी (पिथौरागढ़)। ग्राम बांसबगड़ के ग्रामीण प्रदीप जोशी ने कोटा, खडिग, बांसबगड़ में हेलिपैड निर्माण कार्य की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हेलिपैड सुरक्षित नहीं है। डीएम ने जांच कराने की बात कही। संवाद

नदियों में कूड़ा मिलने पर जताई नाराजगी
नाचनी (पिथौरागढ़)। डीएम रीना जोशी ने नाचनी बाजार में पुल के पास कूड़ा कूड़ेदान के बजाए नदियों में डालने पर नाराजगी जताई। उन्होंने सीडीओ वरुण चौधरी को क्षेत्र का निरीक्षण कर नदियों की स्वच्छता व्यवस्था बनाने रखने के निर्देश फोन पर दिए। इस दौरान सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता फरहान खान आदि उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें