फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सेमीफाइनल में पहुंचा मुवानी

Fri, 01 Sep 2023 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
थल में चल रही फुटबॉल प्रतियोगिता में गोल करने का प्रयास करते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। डॉ. बीरेंद्र सिंह जंगपांगी मिनी स्टेडियम में खेली जा रहे शिवनगरी चैंपियंस फुटबाल ट्रॉफी का पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला राजा क्लब मुवानी और एनवाईसी नाचनी के बीच खेला गया। इसमें मुवानी की टीम ने नाचनी की टीम को 7-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि दिनेश चंद्र पाठक ने शुक्रवार को मुवानी और नाचनी के खिलाड़ियों से परिचय लेकर मैच शुरू कराया। पहले हाफ के 21वें और 26वें मिनट में दोनों गोल लेफ्ट फारवर्ड खिलाड़ी दीपक धामी ने किए। हाफ के बाद मुवानी के फॉरवर्ड खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाकर दनादन पांच गोल कर दिए। सौरभ कोरंगा ने तीन गोल, हेमंत खड़ायत और चंचल कोरंगा ने 1-1 गोल किए। संदीप मोहन रेफरी, नीरज कुमार, दीपक कुमार लाइनमैन रहे। खेल का आंखों देखा हाल राघव कुमार ने सुनाया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें