फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: युवक के मौत के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज

Sun, 07 Jan 2024 10:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नाचनी (पिथौरागढ़)। तीन दिन पूर्व खाई में मृत मिले उमली गिरगांव निवासी युवक की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। इस मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर क्षेत्र के ही एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बता दें कि तीन जनवरी को उमली गिरगांव निवासी गणेश राम (22) पुत्र हयात राम लापता हो गया था। अगले दिन उसका शव 200 मीटर गहरी खाई से मिला था। हयात राम ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उनका बेटा गणेश राम और उमेद सिंह टीआरसी में पार्टी करने की बात कहकर गए थे।
इसके बाद उनका बेटा खाई में पड़ा मिला। पुलिस ने हयात राम की तहरीर पर भंडारीगांव निवासी उमेद सिंह के खिलाफ नाचनी थाने में आईपीसी की धारा 302 और एससीएसटी के तहत केस दर्ज कर लिया है। एसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि मामले में जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन

अज्ञात कारणों से अधेड़ ने गटका जहरीला पदार्थ, रेफर

टनकपुर(चंपावत)। अज्ञात कारणों के चलते एक अधेड़ ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उसे उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम को बस्तिया गांव निवासी जयमल सिंह (52) ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें